अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र में सोमवार को एसपी की अगुवाई में अहिरौली बाजार पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी ने लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया।
एसपी संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में पुलिस कर्मी थाना क्षेत्र के घोघरा, महुअवा खुर्द, जगदीशपुर, टीकर, अहिरौली बाजार, खोठ्ठा, भैंसही बाजार आदि गांव में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करनी की अपील की।
इस दौरान पीआरओ भूपेन्द्र दुबें, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय, कांस्टेबल अनिल यादव, पंकज कुमार, शिवप्रकाश आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद