संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद से सटे बिहार में बालू लदा ट्रक और नकदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रक मालिक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव निवासी राम एकबाल ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि उनका मोरंग लदा ट्रक, 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ कागजात लूट लिया गया है। उन्होंने वारदात बुधवार की रात करीब ढाई बजे की बताई है। तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहवा शुक्ल की बताई गई है। ट्रक नहीं लूटा गया है। कुछ लोग कागजात और मोबाइल छीन ले गए हैं।