रामकोला। स्थानीय सीएचसी प्रभारी डा.शेष कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया है कि अस्पताल परिसर में दलालों का जमावड़ा लग रहा है। अस्पताल आ रहे मरीजों को अपनी बातों में फंसाकर सरकारी दवाओं के अलावा निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं बिक्री करवाने का काम कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर गुस्से में आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ धनवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद