फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाटर पार्क में शराबियों का जमावड़ा, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 17 Jun 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के चकनीलकंठ स्थित वाटर पार्क में लोगों ने हंगामा किया। परिवार के साथ आए लोगों ने वहां कुछ लोगों पर शराब पीते और गंदगी का आरोप लगाकर टिकट का पैसा वापस मांग रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पार्क के मैनेजर राहुल यादव ने कहा कि रविवार को भीड़ अधिक होती है। परिवार के साथ आए लोगों को टिकट लेने के बाद व्यवस्था में कमी की बात कहकर कर्मियों से कहासुनी हुई। पुलिस भी आई थी। उसी मूल्य पर दूसरे दिन के लिए टिकट बनाकर दिया गया था, लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें