फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक चोरी करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 12 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पटहेरवा/समउर बाजार। पटहेरवा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि वे हमराही कांस्टेबल अभिलाष यादव, विनोद यादव, अर्जुन खरवार व सोहित यादव के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कई व्यक्तियों ने बताया कि अपराधी साहब हुसैन निवासी गांव लोहरवलिया थाना चौराखास गैंग बनाकर सहयोगी सदस्यों सुनील जायसवाल निवासी बनकटा बाजार थाना चौराखास, रोहित कुमार निवासी कटेया वार्ड-नंबर चार थाना कटेया जिला गोपालगं (बिहार), हफीजुर्रहमान उर्फ हफीजुल रहमान और दिल मोहम्मद निवासी गांव भानपुर थाना चौराखास के साथ वाहनों की चोरी कर नंबर प्लेट व चेसिस बदलकर बाइक बेचता है। इसको गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर इन सभी आरोपियों को गैगेंटर की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें