पडरौना। कप्तानगंज पुलिस ने सोमवार को एक 15,000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि कसया थाने का 15,000 का इनामी अभियुक्त नसरू निवासी परसौनी मुक़दनहा दिवान टोला थाना के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज था। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने उसे बोदरवार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। संवाद