पटहेरवा। पशु तस्करी गैंग के लीडर गोपालगंज जिले के फतहा गांव निवासी अशफाक, हरेंद्र यादव निवासी कुकुरभूक्का थाना कटेया और पीयूष कुमार सिंह निवासी देवापुर मोहर सिंह का टोला थाना माझागढ़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपी अपने सगे संबंधियों सहित सदस्यों के भौतिक व आर्थिक लाभ पहुंचाने हेतु गोवंश की तस्करी कर अधिक रुपये अर्जित करते हैं। 9 जून 2024 को एक पिकअप से पांच राशि गोवंशीय पशु बरामद हुए थे। तस्कर पिकप छोड़ भाग निकले थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दौरान जांच इनका नाम आया था।