पडरौना। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने तीन पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पशु तस्करी गैंग से जुड़े तस्कर राममनोहर निवासी सेमराहर्दो थाना कुबेरस्थान, मेराज निवासी तमकुहवा थाना धनहा प. चम्पारण बिहार व मुमताज निवासी सेमराहर्दो थाना कुबेरस्थान के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। यह सभी अपने व अपने परिवार तथा सगे-संबंधियों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित पशुओं को यूपी से बिहार में ले जाकर वध कराकर रुपये हासिल करते थे। पूर्व में इनके खिलाफ कुबेरस्थान थाने में केस दर्ज है। संवाद