फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौ गो तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कसया पुलिस ने नौ गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपी यूपी, बिहार और पंजाब के निवासी हैं।
विज्ञापन


शाह आलम व एहसान अली निवासी अहिरौली दुबौली तकिया गोपालपुर गोपालगंज बिहार, मेहताब अली उर्फ सोनू निवासी गोडइता श्रीराम तमकुहीराज, शेर मुहम्मद निवासी माधोपुर बुजुर्ग तमकुहीराज, कन्हैया निवासी सहोदर पट्टी, महुआडीह देवरिया, जिकरुल्लाह निवासी कुचिया मठिया टोला पिपरा पटहेरवा कुशीनगर, जशपाल सिंह व सुखदेव सिंह निवासी गालब गगोमहल डिवीजन पुलिस आयुक्त जनपद अमृतसर पंजाब, साहब सिंह निवासी गौरीपिंड सराय अमानत खान तरनतारन पंजाब के विरुद्ध गो तस्करी का केस कसया थाने में पंजीकृत था।
केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक युवक पर नकदी और आभूषण के साथ उनकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा लेने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर केश दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर में कहा कि बीते 31 मार्च को उनकी 19 वर्षीय बेटी का विवाह के लिए लड़की दिखाई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के लोग भोजन कर सो गए। रात करीब 11 बजे पड़ोस का युवक उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवक के झांसे में आकर बेटी 50,000 रुपये और आभूषण लेकर चली गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर केश दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें