पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने तस्करी व गिरोहबंद क्रियाकलाप में लिप्त चार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस इनके खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि देवरिया व बिहार के गोपालगंज जिले में पशुतस्करी व गिरोहबंद समाज बनाकर आर्थिक लाभ करने वाले गिरोह के मुखिया मनोज कुमार यादव निवासी मठिया सहदूलेपुर गोपालगंज बिहार, अवधेश कुशवाहा निवासी कोइलसवा थाना बघौच घाट देवरिया, गंगा कुशवाहा निवासी कोइलसवा बघौचघाट देवरिया और अजय कुमार यादव निवासी शहदुलेपुर गोपालगंज बिहार को तस्करी व गिरोह बंद क्रियाकलापो में लिप्त था। इन चारों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।