बांसी। राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ के संगठन का चुनाव अधिवेशन बृहस्पतिवार को कस्बे में हुआ। इसमें जिला कुष्ठ अधिकारी के पर्यवेक्षण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में गंगा धर द्विवेदी को अध्यक्ष, रवि शंकर मिश्र को उपाध्यक्ष, उमेश घर द्विवेदी को मंत्री, अनिल कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री और बैजनाथ चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद वक्ताओं ने संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा को सर्वोपरि बताते हुए भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों ने संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष मुरार चंद सिंह, वाई के द्विवेदी चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वाईपी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद ओझा, सुरेंद्र जाटव बृजेश पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।