फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शंखनाद व वैदिक मंत्रों के साथ बुद्धा घाट पर हुई गंगा आरती

Fri, 22 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा आरती हुई। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे प्रसन्नता दिखी। इस दौरान घाट वैदिक मंत्रों व शंखनाद से गूंज उठा। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पुजारी अमरनाथ तिवारी, श्रीप्रकाश पांडेय व सिद्धार्थ दूबे ने वैदिक मंत्रों व शंखनाद के साथ हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर गंगा आरती शुरू कराई। आरती शुरू होने के साथ ही घंट-घड़ियाल व शंखनाद से पूरा घाट गूंज उठा। घाटों की लौटी रौनक से स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। अंत में मौजूद लोगों को वार्ड सभासद प्रभुनाथ सिंह ने नदी की स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी पीयूष तिवारी, वार्ड सभासद गिरिजेश सिंह, वन दरोगा जलालुद्दीन, राम भरोसा, अशोक सिंह, संजय सिंह, महेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें