फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी पहुंची चेतावनी बिंदु से 27 सेंटीमीटर से ऊपर

Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर गंडक नदी के डिस्चार्ज में हुआ 53 हजार क्यूसेक का उछाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी में बृहस्पतिवार को सुबह से जलस्तर बढ़ने लगा। 24 घंटे में गंडक नदी के डिस्चार्ज में 53 हजार क्यूसेक से ज्यादा उछाल आया। इससे जलस्तर भी नौ घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ गया। नदी की धारा दाहिनी तरफ हो जाने से डिस्चार्ज में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई पर जलस्तर बढ़ता-घटता रह रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे वाल्मीकि गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज 1,42,100 क्यूसेक था, जबकि एक दिन पहले बुधवार दोपहर 2 बजे 88,300 क्यूसेक था। इसके सापेक्ष भैसहां गेजस्थल पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु 95.00 मीटर पर था। 12 बजे 95.18 मीटर, 2 बजे 95.21 मीटर, 4 बजे 95.25 मीटर और शाम पांच बजे 95.27 मीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बरसात में गंडक नदी की धारा दाहिनी तरफ हो गई है। इसलिए डिस्चार्ज में बढ़त होने पर गेज पर जलस्तर बढ़कर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि गांव व तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें