फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ : रुपये को लेकर मारपीट, युवक की गई जान

Sun, 17 Mar 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जुए में रुपये के लेन-देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस इस मामले में तीन भाइयों पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो, मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम, सीओ के आश्वासन के बाद नाराज लोग शांत हुए और शव का दाह संस्कार किए। इसकी वजह से सेवरही-पिपरा घाट मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के राजेंद्रनगर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसी बीच ऋषभ उर्फ राजा मोहल्ले के श्यामाकांत की जेब से दो सौ रुपये निकाल कर घर भाग गया। शाम को 35 वर्षीय श्यामाकांत ऋषभ के घर पहुंचे और अपना रुपये मांगने लगे। इसको लेकर ऋषभ और श्यामाकांत के बीच विवाद हो गया। इस दौरान श्यामाकांत करीब तीन फीट ऊंचे गेट से जमीन पर गिर गए और सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से अचेत हो गए। घर वाले उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, कि रास्ते से सेवरही थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत की खबर मिलने के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। मारपीट के आरोपी तीनों भाई परिवार के साथ घर छोड़कर भाग निकले। मामला बढ़ता देख मोहल्ले में रात को पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने मोहल्ले के ऋषभ, अमन और अंशु पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो चीख-पुकार मच गई। युवक का शव लेकर लोग नगर के चनरी चौराहा पहुंचे और सेवरही-पिपरा घाट सड़क को शाम 4 बजे जाम कर दिया। आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं सुनी। तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद, सीओ जितेंद्र कालरा मौके पर पहुंचे और सड़क जाम किए लोगों से वार्ता की। एसडीएम के आश्वासन पर लोग 5.30 बजे जाम खत्म किया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
एसडीएम ने दिया आश्वासन
-पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर नौकरी, 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद, शासन से मिलने वाला आर्थिक मदद दिलाने की मांग और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
-
200 के लिए चली गई युवक जान,बेरंग हुआ त्योहार
-जुए में दो सौ रुपये लेकर हुए मामूली विवाद में किसी को पता नहीं था कि श्यामकांत की जान चली जाएगी। युवक की मौत के बाद मोहल्ले में गम का माहौल है। युवक की घर की माली हालत कमजोर है। इसकी एक मासूम बेटी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। होली की त्योहार इस परिवार के बेरंग हो गया। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस सक्रिय रहती तो नगर में जुआ का धंधा नहीं होता। पुलिस की उदासीनता से नगर में जुआ का खेल बढ़ता जा रहा है।
-
-पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। स्थानीय लोगों से कुछ आर्थिक मदद दिलाया गया है। मारपीट करने वाले तीन भाईयों पर गैर इरादतन हत्या का का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। -विकास चंद एसडीएम तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें