फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जी-20 ने देश की संस्कृति को विश्व पटल पर रखा

Tue, 12 Sep 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में सोमवार को 50 यूपी बटालियन की तरफ से पुनीत सागर कार्यक्रम के तहत जी- 20 सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों को जी-20 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा जी-20 सम्मेलन ने भारतीय संस्कृति और विरासत को विश्व पटल पर रखा है, जिससे देश की गौरवशाली संस्कृति की जानकारी विश्व के अन्य देशों में पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. ओम नारायण, डॉ. विश्वंभर नाथ प्रजापति आदि ने संबोधित कर कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 समिट भारत के मजबूत दावेदारी और अफ्रीकन यूनियन को ग्रुप में शामिल कराना सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस दौरान डॉ. शिव प्रकाश पांडेय, डाॅ. मुकेश चंद यादव, डाॅ. अभिषेक कुमार सरोज, डाॅ. पीयूष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें