पडरौना रेलवे स्टेशन पर उतरी उर्वरक की रैक
पडरौना (कुशीनगर )। बुधवार को पहली बार पडरौना रेलवे स्टेशन पर उर्वरक की रैक लगी। इस रैक में सिंगल सुपर फास्पेट की 668 एमटी उतारी गई। रैक का उद्घाटन करते हुए कृषि उपनिदेश चौधरी अरुण कुमार ने कहा कि अभी तक देवरिया या गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर उर्वरक की रैक उतारी जाती थी। अब पडरौना रेलवे स्टेशन पर भी उर्वरक की रैक उतरने लगी है इससे जिले के उर्वरक व्यवसायियों के अलावा किसानों को सहूलियत होगी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, संतोष सिंह, दिनेश कुमार, अजय आदि मौजूद रहे। संवाद