पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सहेली के भाई पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि सहेली का भाई उसे रिश्तेदारी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घर लौटने के बाद आरोपी उसे बाइक से कोटवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां दोबारा संबंध बनाया। एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संवाद