आश्रितों को शाॅल ओढ़ाकर करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। वन रेंज कसया की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में पौधरोपण किया जाएगा। उनके आश्रितों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार सिंह ''राना'' ने बताया कि क्षेत्र के बनकटा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रह्लाद व सठियांव के सेनानी जीऊत सिंह की पत्नी लौंगी देवी, बदुरांव के सेनानी लहरी प्रसाद शाही की पत्नी पानमती देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।
आश्रितों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की पट्टिका लगे ट्री गार्ड व पौधे उपलब्ध कराकर रोपित कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों को इसके लिए इन स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से भेंटकर पौधरोपण स्थल व उनके मुताबिक प्रजाति के पौधे मुहैया कराने का काम भी हो चुका है।