कसया। रोटरी क्लब एवं सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में निरंकारी इंटर काॅलेज में 12 मई को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया है कि शिविर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक तिवारी, वरिष्ठ आंकोलॉजी एवं रक्त विकार विशेषज्ञ डॉ. सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ गायनी कैंसर सर्जन डॉ. अंजलि जैन, क्रिटिकल केयर फिजिशियन डॉ. हर्षित मिश्रा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक कुमार, न्यूरो सर्जन डॉ. अग्रज मिश्रा, मैक्सलोफेसियल एवं ओरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. तारिक अनवर, जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. एस चंद्रा, एमएस गायनी डॉ. मधुलिका सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. उमर जमा, डेंटल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शाहनिका यादव, गायनी डॉ. अभिप्रिया चौरसिया, आर्थो सर्जन डॉ पवन खरवार, बीएचएमएस डॉ. जेके पटेल मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। रोटरी क्लब के सचिव अजय सिंह ने नगरवासियों से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की है।