फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दो पर केस

Fri, 16 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक व्यक्ति से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.65 लाख रुपये की ठगी हुई है। नौकरी नहीं मिलने पर रकम मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक आरोपी महिला देवरिया की रहने वाली हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोनबरसा गांव निवासी मनोज सिंह रोजगार के लिए दुबई जाने के लिए पासपोर्ट वर्ष 2023 में बनवा रहे थे। इस दौरान इनके गांव के रहने वाले संदीप सिंह ने कहा कि सेना में चपरासी का पद खाली है। एक महिला है जिसका पति नौकरी लगवा सकता है। संदीप सिंह मनोज को लेकर देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरवा बढईपुर निवासी शैलेष देवी के पास लेकर पहुंचा। शैलेष देवी ने कहा कि हमारे पति का जुगाड़ है। सेना में चपरासी की नौकरी लगवा देंगे। इसके एवज में आठ लाख रुपये देना होगा। मनोज नकद और बैंक खाते में 5.65 लाख रुपये शैलष देवी को दिया। काफी समय बीत गया और नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस करने को कहा। इस पर शैलेष ने रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर अहिरौली पुलिस ने शैलेष देवी और संदीप पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें