फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी देने के नाम पर 21 लाख की ठगी

Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जालसाजों ने गुगल पर बना रखी है वेबसाइट, तीन पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

-एनओसी के लिए दबाव बनाने पर ठगी की हुई जानकारी
कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया का मामला

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी देने के नाम पर ठगी का नया मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक युवक से 21 लाख की ठगी की है। एक साल बाद जब एनओसी नहीं मिला तो युवक को ठगी की जानकारी हुई। युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन जालसाजों पर केस दर्ज किया है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव के निवासी अभय ने एक साल पूर्व गूगल सर्च इंजन पर ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी लेने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन किया था। आवेदन के बाद कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर अनमोल, अशोक वाल्के, पंकज सिंह भदौरिया और नीतिन कुमार सिंह ने संपर्क किया।
विज्ञापन

इन लोगों से बात होने के बाद गुगल पे और नेट बैंकिंग के जरिए 21 लाख रुपये विभिन्न बैंक अकाउंट में अभय ने भेज दिया। अभय ने जब ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी के लिए एनओसी मांगा तो इसके लिए दो लाख और रुपये की डिमांड की गई, जबकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान ऐसी शर्त का जिक्र नहीं किया गया था।
संदेह होने पर अभय गोरखपुर की ओला कंपनी में जानकारी करने गया तो मालूम हुआ कि फर्जी कंपनी बनाकर जालसाजों ने 21 लाख रुपये हड़प लिया है। ठगी की जानकारी होने के बाद युवक चिंता में पड़ गया। अभय के भाई अनूप की तहरीर पर पुलिस ने तीनों जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश की जा रही है। गूगल पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी का फर्जी वेबसाइट बनाकर युवक से ठगी हुई है।

छत्तीसगढ़ की कंपनी से 55 लाख की हो चुकी है ऑनलाइन ठगी

गूगल पर फर्जी ओला कंपनी की वेबसाइट बनाकर 21 लाख की ठगी का यह पहला मामला सामने आया है। लेकिन इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेली बाधा के अवंती बिहार स्थित डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से जालसाजों ने ऑनलाइन 55,55,311 रुपये ठगी कर चुके हैं। जब इसकी जानकारी हुई तो कंपनी के अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के तेली बाधा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

जांच कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस को कंपनी से ठगे गए रुपये की निकासी तमकुहीराज कस्बे के एटीमएम मशीन से किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच में खाताधारक तमकुहीराज के कोइंदी गोसाईपट्टी गांव का निवासी निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें