फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव के महदेवा में दो लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई है। दो लोगों से आरोपी ने पैसा भी ले लिया और अब विदेश भी भेजने से इनकार कर रहा है। परिवार की महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़री पिपरपाती गांव के महदेवा की दो महिला विमलावती देवी पत्नी वीरेंद्र गौड़ और शमशुन नेशा पत्नी साबिर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव के निवासी निजामुद्दीन अंसारी ने विदेश भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ले लिया गया। आरोप है कि अब वह विदेश भी भेजने से मना कर दिया और रुपये भी देने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है। महिलाओं का कहना है कि कागज पर लिखा पढ़ी भी हुई है, फिर भी वह रुपये नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें