तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गाड़ी खरीदने के लिए ऑनलाइन व नकद रुपये एक व्यक्ति को दिए लेकिन आरोपी व्यक्ति पीड़ित को गाड़ी भी नहीं दिया और न ही रुपये वापस कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी खुर्शीद अंसारी बीते वर्ष थाना क्षेत्र के ही जावेद अंसारी से गाड़ी खरीदने के लिए सौदा तय किया। आरोपी के कहने के बाद पीड़ित ने उसके चचेरे भाई परवेज आलम के खाते में ऑन लाइन सात लाख रुपये व नगद नब्बे हजार रुपये दे दिया। लेकिन आरोपी ने रुपये लेने के बावजूद पीड़ित को गाड़ी नहीं दी। इससे अजीज हो पीड़ित 15 नवम्बर को आरोपी से रुपये मांगने उसके घर गया। इस बात से नाराज आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे और दुबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया।