फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जीवाड़ा कर बना ली परिवार रजिस्टर की नकल, केस दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ की जांच में पकड़ी गई जालसाजी, सोहरौना गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर की नकल तैयार करने वाले जालसाज समेत दो पर बीडीओ ने बुधवार को केस दर्ज कराया। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद कार्रवाई हुई।
खड्डा ब्लॉक के सोहरौना गांव निवासी सुभाष तिवारी ने अपने परिवार के एक व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल फर्जी तरीके से तैयार कर ली। इसकी मदद से पट्टीदार का जमीन हथियाने की कोशिश में लगा था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो मामले की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सचिव ने परिवार रजिस्टर की नकल पर हस्ताक्षर को गलत बताया। बीडीओ विनीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने सोहरौना गांव निवासी सुभाष तिवारी और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें