फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार साल की मासूम से झोलाछाप डॉक्टर ने की हैवानियत, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा

Sun, 04 Jun 2023 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में चार साल की मासूम से झोलाछाप डॉक्टर ने हैवानियत की। आरोपी ने अकेले पाकर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के पडरौना इलाके में चार साल की बालिका से 30 मई को दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेवरही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका के पिता ने शुक्रवार की रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम सेवहरी थाना में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का पर्दाफाश करते हुए तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय मासूम बीते 30 मई को दिन में साढ़े दस बजे के आसपास अपने घर से खेलते हुए गांव से बाहर चली गई थी। उसी समय गोपालगंज जनपद के थाना फुलवरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय अमरनाथ झोलाछाप पहुंच गया। 

आरोप है कि उसने बालिका को सुनसान जगह पर पाकर उससे दुष्कर्म किया और खून से लथपथ मासूम को छोड़कर भाग गया। बालिका ने अपने घर आकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने उसका इलाज कराया और बाहर रह रहे अपने पति को घटना बताकर घर बुला लिया।
विज्ञापन


बालिका से घरवालों ने हैवानियत करने वाले के बारे में पूछा तो वह सिर्फ डॉक्टर-डॉक्टर का नाम ही रट रही थी। शनिवार को एक बार फिर वही झोलाछाप जब गांव से जा रहा था तो बालिका उसे देख कर डर गई। घर में भाग कर बताई। उसके पिता ने तत्काल इस घटना की जानकारी सेवरही पुलिस को दी। उसके बाद एसओ संजय कुमार अपनी टीम के साथ घेरेबंदी कर आरोपी को हनुमान कुटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हैवानियत करने वाला तीन साल की बच्ची का पिता
आरोपी झोलाछाप तीन वर्षीय बच्ची का पिता है। वह बिहार से आकर सेवरही क्षेत्र में लोगों के घरों में उपचार करता है। इसी बीच वह एकांत में चार वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करके आसानी से निकल गया, जो उसकी बेटी की उम्र की थी। पूछताछ में आरोपी ने बालिका से हैवानियत की बात स्वीकार कर ली।

 
विज्ञापन

कप्तानगंज में चार साल की मासूम से 45 वर्ष के शख्स ने किया था दुष्कर्म
बीते 21 फरवरी को कप्तानगंज थाने के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 45 साल के व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें