फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार साल की बालिका से दरिंदगी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र एक गांव के युवक ने पड़ोस की चार वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार की रात दरिंदगी की। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सिराजुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर में बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी शुक्रवार की रात में रोती बिलखती आई, तो परिजनों उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह उसकी मां ने देखा कि उसके कपड़े से खून टपक रहा है। मां ने बेटी को बहला-फुसलाकर पूछा तो उसने बताया कि सिराजुद्दीन ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद परिवार सकते में आ गया। इस घटना का जिक्र करते हुए बच्ची के पिता ने शनिवार काे पुलिस को तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर सिराजुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें