फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Fri, 24 Mar 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर की गई अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पडरौना की एसडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल और संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को फाजिलनगर कस्बे में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। चार अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित मिले। उन्हें सील कर दिया गया। वहां मिले उपकरण पुलिस को सौंप दिए।
फाजिलनगर कस्बे में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से हुई थी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कल्याण गोरखपुर डॉ. एके गर्ग, डॉ. एके चौधरी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार व चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव के साथ एसडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल ने जांच की।
विज्ञापन

टीम ने कस्बे के सिनेमाहाल रोड स्थित एक मकान में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। संचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए उसे सील कर दिया गया। इसके बाद टीम पूर्व में मिले अवैध केंद्रों की सूची और लोकेशन के आधार पर तीन अन्य केंद्रों पर पहुंची। वहां ताला तोड़कर जांच करने पर अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं।
विज्ञापन

इसके बाद उन केंद्रो को सील कर मशीनें और अन्य उपकरण पटहेरवा थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल ने बताया कि बिना पंजीकरण के अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत पर जांच की गई है। चार सेंटर अवैध रूप से संचालित मिले। सभी मशीनों को जब्त कर सेंटर कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई की रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजेगा। वहां से निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें