पडरौना। बीईओ की जांच में गर्मी की छुट्टी के बाद बीते सोमवार को स्कूल खुलने पर सेवरही क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षामित्र समेत चार शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षामित्र और शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगते हुए मामले की जांच के लिए दो बीईओ को जांच कमेटी गठित की है। सेवरही बीईओ डॉ. प्रभातचंद राय ने बीते बीएसए को बताया था कि 16 जून को 12:25 बजे संविलियन विद्यालय गोपालपुर सेवरही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र आकस्मिक अवकाश पर रहने की जानकारी हुई। इस दिन सहायक अध्यापक रूपक कुमार वर्मा और रामप्रवेश सिंह विद्यालय में विभागीय कार्य निपटाते मिले। जबकि निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक विजय कुमार शुक्ला, रोहित राठी, सुबोध कुमार और शिक्षामित्र नीपू ओझा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित मिले।