पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के दुकानों की जांच की। तीन दुुकानों से चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने कहा कि त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पडरौना क्षेत्र के जंगल गायघाट से बेसन, सेवड़ नमकीन, फाजिलनगर के मद्धेशिया स्वीट्स एंड बेकर्स से खोया और आनंद मद्धेशिया की दुकान से पनीर समेत चार सामान के नमूने एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।