फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

Mon, 16 Sep 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार मार्ग पर रविवार की शाम करीब छह बजे शेखपुरवा गांव के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। टहलने निकली दो महिलाएं व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर दूसरा बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी रंजीत पासवान किसी कार्य से कप्तानगंज की तरफ आ रहे थे। शेखपुरवा गांव के पास एक बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार लोग सड़क पर गिर गए। बाइक की चपेट में आने से सड़क पर टहल रही निशा सिंह, उनकी बेटी सात वर्षीय पीहू, अर्चना चौधरी और पांच वर्षीय परी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार रंजीत को हल्की चोट आई है। सूचना आए परिजन दोनों महिला और बच्चों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें