मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव में बकरी चराने गई दो महिलाओं समेत चार पर सियार ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना बगल के गांव पटेरिया के सरेह की है, जहां अचानक पहुंचे सियार ने चारों पर हमला बोल दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तब जाकर सियार वहां से भाग गया। हमले में बेतिया गांव की गिरिजा देवी (35), जरीना (40), गुलशन (25) और अंशिका (7) घायल हो गईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।