फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के समउर रोड स्थित हरिहरपुर के पास बुधवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी सिकंदर मंडल (32), पार्वती देवी (28) और राजन कुमार (30) और आदित्य (6) अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। अभी समउर मार्ग स्थित हरिहरपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें