टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार मस्जिदिया टोला के पास शनिवार की देर रात तीन बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें इन बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।रामकोला-कसया मुख्य मार्ग स्थित टेकुआटार मस्जिदिया टोला गांव के पास तीन बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइकों पर सवार कसया थाना क्षेत्र के परेवाटार निवासी फकरुद्दीन, गोबरही निवासी रामप्रवेश समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने घर भेज दिया। इनकी पहचान नहीं हो पा पाई, जबकि फकरूद्दीन और रामप्रवेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है। रामकोला एसओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। घटना स्थल पर पुलिस गई थी, जांच पड़ताल की जा रही है।