मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर नंदलाल छपरा गांव के पास शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें सवार दो महिलाएं और दस वर्षीय बालक बालक समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गड्ढे से ई-रिक्शा को बाहर निकाला। इसके बाद भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा है। तीनों घायलों काे लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ई-रिक्शा को अपने साथ ले गई।
शाम करीब 5 बजे पडरौना की तरफ से ई-रिक्शा लेकर चालक मंसाछापर की तरफ आ रहा था। नंदलाल छपरा गांव के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ई-रिक्शा में सवार बलकुड़िया गांव की बबीता (36), उनका पुत्र अनुराग (10) व गुलहरिया गांव निवासी रिचा (23) और घूरछपरा गांव निवासी शबीना घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी विशुनपुरा में चल रहा है।