पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा पकड़िहवा हाईवे पर सड़क पार करते समय एक बाइक की चपेट में आने से सास, बहू और बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया।
सोमवार की शाम करीब 3:30 बजे पकड़िहवा निवासी ललिता देवी (68) व बादामी देवी (45) खेत से वापस घर लौट रहीं थीं। वे गांव के सामने एनएच को पैदल पार कर रहीं थी, उसी दौरान हेतिमपुर की तरफ से आ रहे एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे में बाइक सवार सोनू और हरेराम निवासी पिपरा मदन गोपाल थाना रामपुर कारखाना देवरिया भी घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चारों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार को बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद