शनिवार की दोपहर एक टेंपो तेज गति से तमकुहीराज की तरफ आ रहा था। डुमरभार के सामने अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। टेंपो पलटने से पटहेरवा थानाक्षेत्र के सपही बुजुर्ग निवासिनी पुष्पा देवी 33 वर्ष, करमैनी निवासिनी मिंटू देवी 25 वर्ष, रमावती देवी 40 वर्ष एवं अंकित तीन वर्ष जख्मी हो गए। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।