फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध रूप से संचालित चार गेस्ट हाउस सील

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/पकवा इनार। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे चार गेस्ट हाउस को एसडीएम के निर्देश पर रविवार की शाम राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। ये गेस्ट हाउस बिना पंजीकरण के ही संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन

कसया के तहसीलदार नरेंद्र राम और एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी की संयुक्त टीम ने नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे गेस्ट हाउस पर एसडीएम के निर्देश पर छापा मारा। इसमें कुशीनगर के निकट झुगवा गांव और विशंभरपुर गांव के पास संचालित हो रहे गेस्ट हाउस पर पूछताछ के दौरान संचालकों के पास वैध कागजात नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। उसके बाद कसया नगर के नेशनल हाईवे और देवरिया मार्ग पर सबया में संचालित हो रहे गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। वे होटल भी अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। उनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसलिए तहसीलदार ने सील कर दिया। जिन गेस्ट हाउस व होटल को सील किया गया, उनमें सिंह गेस्ट हाउस, सूर्या गेस्ट हाउस, मनोकामना व जीरो गेस्ट हाउस शामिल है। इस दौरान चौकी प्रभारी विवेक पांडेय, एसआई अतुल कुमार सिंह, महिला एसआई अंजली त्रिपाठी, कांस्टेबल साहिल, राहुल आजाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें