फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य पदार्थों के 36 नमूनों की जांच में चार फेल

Sun, 01 Sep 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से रविंद्रनगर, प्रकाश चौक और जानकीनगर में दुकानों से 36 नमूने लेकर जांच की गई। चार नमूने अधोमानक पाए गए। संबंधित दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)- प्रदीप कुमार राय ने कहा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में एफएसडब्लू फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा रविंद्रनगर धूस, खुदरा, प्रकाश चौक और जानकीनगर की दुकानों से खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच की गई। इसमें ओमकार नाथ पांडेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी/खाद्य विश्लेषक का प्रशिक्षण प्राप्त खाद्य विश्लेषक कन्हैया लाल वर्मा ने खाद्य सामग्रियों की जांच जिसमें सर्वेश कुमार की दुकान से लिए गए लड्डू अशुद्ध मिला। उसमें कलर की मात्रा अधिक मिली। इसी तरह उनकी दुकान से लिए गया छेना और मिल्क केक जांच में अशुद्ध मिला। उसमें स्टार्च की मात्रा अधिक थी। इसके अलावा राजेंद्र मद्धेशिया की दुकान से लिए गए सेव भी अशुद्ध मिला। उसमें वैक्स से कोटेड की उपस्थिति पाई गई। इन सभी दुकानदारों को हिदायत देकर दुबारा इस तरह की सामग्री मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें