गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से शुक्रवार को जुड़े जोकवा फीडर की आपूर्ति ट्रांसफार्मर जलने के बाद बाधित हुआ था। इसके बाद अगले दिन आंधी बारिश से दर्जनों पेड़, पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। धीरे-धीरे कर सोमवार को विद्युत उपकेंद्र से जुड़े न्यू साउथ फीडर और क्रमशः एक-एक कर सभी फीडर से जुड़े गांव में आपूर्ति पहुंच गई, लेकिन इसी उपकेंद्र से जुड़े जोकवा फीडर के 10 से अधिक गांव में पांच दिन बाद भी अंधेरा रहा। जोकवा फीडर के लवकुश, महासोन, सोंदिया बुजुर्ग, महुअवा खुर्द, गोंड टोली लगायत पटहेरवा के अवरवा, कुचिया के मठ आदि गांव में आपूर्ति बिजली बाधित रही। जेई सरताज अली ने बताया कि पोल और तार को ठीक कराया जा रहा है, बचे गांव को आज विद्युत आपूर्ति बहाल होने की पूरी संभावना है।