कसया। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से चार खतौनी सुधार से संबंधित शिकायतों का मौके से तत्काल निस्तारण करा दिया गया।