फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज हत्या के मामले में चार पर केस

Sun, 20 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। लक्ष्मीपुर गांव निवासी रवि ने चार वर्ष पूर्व एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दो बेटियों ने जन्म लिया। आरोप है कि बेटा न होने और दो लाख नकद व एक बाइक की दहेज मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा युवती को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक माह पूर्व उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। विवाहिता की मां का आरोप है कि 12 जून को ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या की और फिर शव को जला दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पति रवि, ससुर आमवस, अजय और दीनानाथ के खिलाफ दहेज हत्या, और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना खडडा सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें