फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहारी छपरा में मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया–घुघली मार्ग स्थित बिहारी छपरा चौराहे पर 12 अगस्त को मनबढ़ युवकों ने दिनदहाड़े एक दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आशुतोष दुबे, प्रतीक दुबे, आदित्य यादव, शिवम यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अक्सर बाइक से घूमकर राहगीरों से विवाद करते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दहशत फैलाते हैं। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें