फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के सामान और वाहन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन चोरों के पास से 23 लाख के चोरी के सामान और वाहन को भी पुलिस ने बरामद किया है। शातिर चोर दिन के वक्त परिषदीय स्कूलों व पंचायत भवनों की रेकी करते थे और रात के वक्त चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि अहिरौली बाजार थाने की पुलिस और स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर पकडी बावन तिराहा निकट निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज भलुही के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर चोरों की पहचान सुग्गन गौड़ व जावेद निवासी डुमरी सवांगीपट्टी कोतवाली हाटा, योगेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र राव व विक्की राव निवासी सिघना कोतवाली हाटा के रुप में हुई है।
इनके पास से चोरी की नौ बैट्री, दो एलईडी टीवी, एक एम्पलीफायर, दो मॉनीटर, एक की-बोर्ड व माउस, एक सीपीयू, तीन इन्वर्टर, एक वाई-फाई राउटर, एक पॉवर सप्लाई व एक लैपटाप, अपराध में प्रयुक्त एक बाइक व एक बोलेरो, चोरी करने में प्रयुक्त लोहे का रम्मा व प्लास व कई तरह के उपकरण, एक मोबाइल फोन और 2600 रुपये नकद बरामद की गई है।
विज्ञापन

0
सुग्गन गौड़ पर विभिन्न थानों में 15 केस दर्ज

एएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी सुग्गन गौड़ का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। सुग्गन गौड़ की ससुराल व रिश्तेदारी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में है। इसके कारण वह अहिरौली बाजार क्षेत्र में आता-जाता था। इसका लाभ लेकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व पंचायत भवनों की रेकी कर परिषदीय स्कूलों को लक्ष्य बनाते थे। पंचायत भवनों की भी रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दिन के वक्त सुग्गन गौड़ अपने भाई सूरज गौड़ के साथ बाइक से व इसका साथी जावेद बोलेरो से रेकी करता था। इसके बाद तीनों मिलकर सुनसान स्कूलों व पंचायत भवनों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए सामान को बोलेरो में रखकर यह सभी ठिकाने पर लगा देते थे। यह तीनों सिर्फ अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में ही विद्यालय व पंचायत भवन में सात चोरियां की थीं।



0
एसपी ने 15 हजार की राशि देकर थपथपाई पुलिसकर्मियों की पीठ

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व पंचायत भवनों में हुई चोरी की घटना का खुलासा किए जाने के बाद एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस टीम के कार्यों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। पीड़ितों की ओर से पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है तो एसपी ने भी सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार की धनराशि देकर पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें