फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना । थाना कप्तानगंज पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में एक वांछित व तीन अन्य वारंटी सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कप्तानगंज पुलिस ने महिला को शादी के लिए मजबूर करने व अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त रामेश्वर शर्मा उर्फ मन्टू शर्मा निवासी मोहम्मदा थाना हाटा जनपद कुशीनगर व दंगा, मारपीट व धमकी देने के मामले में दो वारंटियों सरवन एवं स्वयंवर दोनों निवासी बोलिया नं. 02 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर तथा धारा 3 (1) यूपी गेंगस्टर अधिनियम में वारंटी भुजराम यादव पुत्र बल्ली यादव निवासी उत्तर टोला बुचड टोली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें