कुशीनगर। थाना जटहां बाजार पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को थाना जटहां बाजार पुलिस ने मारपीट, धमकी, घर में घुसने व तोड़फोड़ करने के केस में वारंटी राजकुमार निवासी कंठी छपरा थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर, गनेश निवासी कंठीछपरा थाना जटहां बाजार, शिवधारी निवासी कंठीछपरा और नंदलाल निवासी कंठी छपरा थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।