फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे अंडरपाथ-वे की रखी आधारशिला, आरोबी के लिए अभी करें इंतजार

Sat, 02 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में आरयूबी निर्माण कार्य का शिलान्यास के लिए भूमि पूजन करते सांसद विजय कुमार
विज्ञापन
रेलवे अंडरपाथ-वे की रखी आधारशिला, आरोबी के लिए अभी करें इंतजार
विज्ञापन

पडरौना। पडरौना शहर के मुख्य रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन और स्टेशन परिसर में हुए विभिन्न निर्माण कार्याें का सांसद और एनईआर के एडीआरएम ने लोकार्पण किया। इसका निर्माण कार्य आने वाले एक वर्ष पूरा करा लिया जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को नोनियापट्टी स्थित पूर्वी रेलवे ढाले पर प्रस्तावित आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का भी शिलान्यास होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कत की वजह से लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
सांसद विजय कुमार दुबे पडरौना रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन, नवीनीकृत यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्य का लोकार्पण और सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित समपार फाटक संख्य-68-बी पर डबल लेन 2.5 मीटर ऊंचाई के रेल अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस समपार फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन ओवर ब्रिज बनने से सड़क के दोनों तरफ के दुकानदार और अन्य लोगों ने यहां होने वाली परेशानियों को देखते हुए रेल अंडर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा था। उसे पूरा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण होने से दुर्घटनाओं से निजात मिलने के साथ ढाला बंद होने के बाद जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अन्य समपार फाटकों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे बनाने की मांग को रेलवे प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। उसका शिलान्यास भी शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं बेहतर करने के लिए 4.46 करोड़ रुपये की लागत से पडरौना स्टेशन के नए स्टेशन भवन का निर्माण कुशीनगर के आर्किटेक्चर को ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ किया जा रहा है। प्लेटफार्म को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। ट्रेन से आने वाले सैलानियों के विश्राम के लिए यात्री प्रतीक्षालय एवं वीआईपी लाउंज का निर्माण किया जाएगा। बौद्ध आर्किटेक्चर के हिसाब से स्टेशन का सुंदरीकरण और सामान्य यात्री हॉल भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बुकिंग काउंटर, पार्सल/मॉल कार्यालय का पुनर्विकास की योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं। इसका निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रास्ट्रक्चर) रोशन लाल यादव ने सांसद समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-द्वितीय सत्यम कुमार सिंह, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित मणि त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर जीबी सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस रावत, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, स्टेशन अधीक्षक राम कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

एडीआरएम को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शिलान्यास के लिए पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम को नगर के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहार पांच मिनट करने समेत अन्य सुविधाओं को पूरा करने की मांग की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व जिलामंत्री सचिन चौरसिया की अगुवाई में डीआरएम रोशन लाल यादव व मंडल वरिष्ठ इंजीनियरिंग वाराणसी सत्यम कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा कि छपरा-गोमतीनगर ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। महज दो मिनट ही ठहाराव होने से यात्रियों को परेशानी होती है। इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट करने के अलावा वातानुकूलित सहित अन्य बोगियों का स्थान सुनिश्चित करें, जिससे ट्रेन आने से पूर्व उसकी स्थिति का पता चल सके। व्यापारियों ने लंबी दूरी के लिए ट्रेन की भी मांग की। इस दौरान अनुराग खेतान, आशीष खेतान, अभय अग्रवाल, अजय गुप्ता, विनम्र कसौधन, सुनील कुमार मद्धेशिया, प्रदीप सोनी, अक्षय स्वर्णकार, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की तरफ से सांसद विजय कुमार दुबे को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि कप्तानगंज से थावे तक दोहरीकरण व लंबी दूरी की ट्रेन चलाई जाए। इसके अलावा उन्होंने पडरौना से कुशीनगर के रास्ते देवरिया तक नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें