फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से पूर्व राज्यमंत्री की कार टकराई

Wed, 29 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके वाहन में मंगलवार को हाईवे स्थित हाटा कोतवाली के सुकरौली के समीप अनियंत्रित ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला। हालांकि टक्कर के बाद तेज गति से भाग रहे अनियंत्रित ट्रक को रोकने के लिए पूर्व राज्यमंत्री ने पुलिस को सूचना दी लेकिन ट्रक चालक पकड़ में नहीं आ सका। लग्जरी वाहन सवार राज्यमंत्री व सहयोगी सुरक्षित हैं। तमकुहीराज के पूर्व विधायक व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. पीके राय व उनके सहयोगी मंगलवार को हाईवे पर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। गोरखपुर स्थित आवास से पूर्व विधायक डॉ. पीके राय मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ लग्जरी वाहन से खुद ड्राइव करते हुए तमकुहीराज आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित हाटा कोतवाली के सुकरौली के समीप अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में उनके वाहन में टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। टक्कर के बाद पूर्व विधायक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन ट्रक चालक चकमा दे फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब मंगलवार सुबह गोरखपुर से अपने गृह क्षेत्र तमकुहीराज लौट रहे थे। एनएच 28 पर सुकरौली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करते समय उनकी कार को टक्कर मार दी। पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने बताया चालक के छुट्टी पर होने के कारण वाहन स्वयं चला रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें