फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व विधायक सुग्रीव सिंह का निधन

Fri, 01 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुग्रीव सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कप्तानगंज। कांग्रेस पार्टी से दो बार विधायक रहे सुग्रीव सिंह का बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार को कस्बा के रामजानकी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिले के कुबेरस्थान थाना के खनवार पिपरा निवासी पूर्व विधायक सुग्रीव सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपीएन सिंह के चहेते थे। वे रामकोला विधानसभा सीट से वर्ष 1980 से 89 तक दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे कप्तानगंज के किसान चौक के पास बड़ी बेटी अनुराधा मल्ल व दामाद सुधीर कुमार मल्ल के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का 2018 में निधन हो गया था। उनकी दो बेटियां बाहर रहती हैं। उनकी प्रतीक्षा की जा रही है। इसके चलते उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कस्बा के राम जानकी घाट किया जाएगा। पूर्व विधायक के निधन पर चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतन, रणजीत सिंह, गोलू मिश्रा, नेबुलाल सिंह, योगेंद्र सिंह, शंभू सिंह, विक्की मद्धेशिया आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें