बनकटा बाजार। लक्ष्मीपुर मिश्र निवासी 60 वर्षीय पूर्व प्रधान नरेंद्र मिश्रा उर्फ मधु मिश्रा रक्षाबंधन के दिन बहन के घर रक्षाबंधन बंधवाने बिहार के कटेया बाजार जा रहे थे। वहां जाते समय एक बाइक सवार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।