तमकुहीराज। क्षेत्र के बनवरिया निवासी एक व्यक्ति ने पोखरे के किनारे लगे पेड़ को बिना अनुमति काटने की शिकायत की। वन विभाग की टीम ने लकड़ी जब्त कर जांच में जुटी है। गांव के राजकुमार चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम सभा की पोखरी के किनारे लगे पेड़ को कुछ लोग बिना अनुमति के काट रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया। रेंजर हरिकेश नायक ने बताया मामले की जांच की जा रही है। संवाद